मुजफ्फर नगर, जून 5 -- मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने जोन 3 में पांच स्थानों पर करीब 77 बीघा में अवैध तरीके से प्लाटिंग के मामले में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग कर्ताओं में हड़कंप मचा रहा।सुनीता राठी पत्नी स्व. यशपाल राठी, श्याम बंसल पुत्र हरिओम बंसल आदि द्वारा खसरा संख्या 140 ग्राम कूकडा बाहर हदूद रजवाहा पटरी भोपा रोड पर छह बीघा में अवैध प्लाटिंग, मांगेराम व अंकित बंसल आदि, दीनदयाल स्कूल के सामने बाला जी मंदिर के पास भोपा रोड से पचैण्डा रोड को जाने वाली सड़क के पास पांच बीघा में अवैध आवासीय प्लाटिंग की जा रही है। इसके अलावा रमेश कुमार पुत्र रूग्गा, निवासी ग्राम कूकडा द्वारा लगभग 66 बीघा में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का मामला सामने आया है। यह भी पढ़ें- अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर बताया कि ...