एमडीए ने कैराना में तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया
शामली, मार्च 17 -- कैराना। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) व प्रशासन की संयुक्त टीम ने निर्माणाधीन तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। इस दौरान प्लॉटों की नींव, सड़क, विद्युत पोल और कॉलोनाइजरों के कार्यालय तक ध्वस्त कर दिए गए। इस कार्रवाई के चलते कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता हितेश कुमार गुप्ता व तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान के नेतृत्व में संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ शामली बाईपास फ्लाईओवर के निकट पहुंची। यहां लगभग डेढ़ बीघा त्रिकोणीय भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी गई थी, जहां दुकानों के निर्माण के लिए प्लॉटों की नींव भरकर निशानदेही की गई थी। टीम ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से मौके पर नींव को पूरी तरह खुर्द-बुर्द कर दिया। यह कॉलोनी सन्नी जैन की बताई गई है। इसके बाद टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.