शामली, दिसम्बर 12 -- कलक्ट्रेट के पास निर्माणाधीन एमडीए द्वारा बनाए जा रहे पार्क में निर्माण संबंधी कार्य फरवरी तक पूरा हो जायेगा। इसके बाद इसकी हरियाली एवं सौंदर्यीकरण के लिए पेड़ पौधे लगाकर पार्क को विकसित किया जायेगा। पेड़ पौधों एवं घास आदि लाने के लिए अलग से 75 लाख रुपये का डेंटर छोड़ा जा चुका है। पार्क में तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। एमडीए अधिकारियों के मुताबिक 70 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो गया है। निर्माणाधीन कलक्ट्रेट के पास एमडीए 20 हजार वर्गमीटर (25 बीघा) में बड़ा और सुंदर पार्क बना रहा। कलक्ट्रेट एवं विकासभवन बनाया जा रहे इस पार्क में लोगों के टहलने आदि की भी पूरी व्यवस्था होगी। पार्क में बैठने के लिए सीट आदि की भी व्यवस्था की जायेगी। इसमें डकोरेटिव पेड एवं घास व पौधे लगाए जायेंगे। इसमें एक फव्वारा भी बनाया जा रहा है। मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.