धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता जिले में 10 से 25 फरवरी तक होनेवाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम की सफलता को लेकर सोमवार को एमटीसी भवन स्थित सभागार में कार्यशाला हुई। इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने की। उन्होंने सहियाओं को सख्त निर्देश दिया कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए दवा लोगों को केवल वितरित नहीं करनी है, बल्कि सहिया अपने सामने दवा खिलाएं। किसी भी परिस्थिति में दवा घर पर छोड़ना या केवल हाथ में देकर आगे बढ़ जाना स्वीकार्य नहीं होगा। ऐसा करने पर कार्रवाई होगी। दवा खिलाने के बाद उसकी उपलब्धि सुनिश्चित करना सहियाओं की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में लगभग 26.5 लाख लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य है। डॉ विश्वकर्मा ने दवा के संभावित प्रतिकूल प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.