मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र तथा श्रीकृष्ण संग्रहालय में किया। इस भ्रमण की शुरुआत कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र से हुई, जहाँ विद्यार्थियों ने महाभारत के युद्ध के जीवंत एवं विशाल दृश्यों का अवलोकन किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शास्त्री ने बताया कि विज्ञान केंद्र में विद्यार्थियों ने विज्ञान के अनेक प्रयोगों, भौतिकी एवं रसायन के रोचक मॉडलों तथा अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित जानकारियों को देखा। यहाँ पर प्रदर्शित वैज्ञानिक यंत्रों ने उनकी जिज्ञासा को और प्रबल किया। इस दौरान बच्चों ने विज्ञान के महत्व को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महसूस किया। तकनीकी सत्र में बच्चों के विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों के द्वारा जागरूक किया गया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.