बांदा, सितम्बर 11 -- बांदा। ब्लाक बड़ोखरखुर्द के प्राथमिक विद्यालय अरबई में अनियमितताओं की शिकायत के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने जांच में दोषी पाए जाने के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। उन्होंने शिकायत के बाद खंड शिक्षाधिकारी किशन कुमार से जांच करायी थी। बीईओ ने वित्तीय अनियमिता व शिक्षण कार्य में लापरवाही की संस्तुति की थी। इसी जांच रिपोर्ट के बाद बीएसए अव्यक्तराम तिवारी ने प्रधानाध्यापक अनूप सिंह को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में इन्हें कमासिन बीआरसी में संबद्ध किया है। प्रकरण की जांच खंड शिक्षाधिकारी कमासिन राजेश कुमार को सौंपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...