मधुबनी, मार्च 1 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में मध्याह्न भोजन योजना को लेकर एक बार फिर मामला सामने आया है। इस बार मामला खुटौना प्रखंड के मझौरा स्थित मदरसा मनीरूल इस्लाम से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार जनवरी 2026 का मासिक प्रतिवेदन प्रखंड साधनसेवी द्वारा स्वीकार नहीं किया गया। इस संबंध में डीपीओ एमडीएम मणिभूषण कुमार ने इसे गंभीर मामला माना है। उन्होंने बताया कि मदरसा के प्रधान मौलवी ने तीन फरवरी को रिपोर्ट जमा करने की कोशिश की थी। आरोप है कि रिपोर्ट लेने से पहले 25 प्रतिशत राशि जमा करने की बात कही गई। डीपीओ ने इसे योजना के खिलाफ और वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा मामला बताया है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि वेब एप्लिकेशन पर मदरसा में योजना का संचालन स्थानीय समस्या बताकर बंद दिखाया गया है। जबकि इस संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। डीपीओ ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.