एमडीएम रसोइया कर्मचारी यूनियन का प्रदर्शन नौ को
बस्ती, सितम्बर 7 -- बस्ती। एमडीएम रसोइया कर्मचारी यूनियन (सीटू ) की ओर से नौ सितंबर को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। श्रम संविदा समाप्त किए जाने, मानदेय वृद्धि को नाकाफी मानते हुए न्यूनतम वेतन से जोड़े जाने या पहले चरण में मनरेगा वेतन दिए जाने, नवीनीकरण पाल्य व्यवस्था समाप्त करने, कैशलेस चिकित्सा में रसोईयों को जोड़ने की गति को बढ़ाए जाने सहित अन्य मांगो को लेकर न्याय मार्ग लोहिया कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय से दिन में 12 बजे जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस दीवानी कचहरी तिराहा, शास्त्री चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक से होते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक निकाला जाएगा। कार्यालय पर प्रदर्शन के पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। यह जानकारी एमडीएम के नेता ध्रुवचंद ने दिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.