अंबेडकर नगर, मार्च 10 -- दुलहूपुर, संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग की समय सीमा बढ़ाए जाने से स्कूलों में बनने वाले मध्याह्न भोजन (एमडीएम) पर असर पड़ने की आशंका है। नए नियम के अनुसार अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक होगा। इस से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में परेशानी खड़ी हो सकती है। कई स्कूलों में एक सिलेंडर 25 दिन से पहले ही खत्म हो जाता है। ऐसे में नई बुकिंग के लिए इंतजार करना पड़ने से गैस की कमी की स्थिति बन सकती है। गैस की आपूर्ति समय पर न होने की स्थिति में मध्याह्न भोजन बनाने में दिक्कत आ सकती है। इससे एमडीएम के चूल्हे ठंडे पड़ने की आशंका बढ़ गई है या फिर रसोइयों को मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाना पड़ सकता है। प्राथमिक विद्यालय ऐंदलपुर के प्रधाना ध्यापक मो.अजहर समेत कई शिक्षकों ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.