एमडीएम योजना आर्थिक संकट में, पांच माह से भुगतान लंबित
किशनगंज, सितम्बर 24 -- एमडीएम योजना आर्थिक संकट में, पांच माह से भुगतान लंबितदिघलबैंक, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही है। पिछले करीब पांच माह से वेंडरों को राशि का भुगतान नहीं होने से विद्यालयों पर उधारी का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि स्थानीय दुकानदारों ने भी अब आगे उधार में राशन और अन्य सामग्री देने से इंकार करना शुरू कर दिया है। ऐसे में विद्यालयों में बच्चों के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था बनाए रखना प्रधानाध्यापकों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। भुगतान में लगातार हो रही देरी से विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और प्रभारी प्रधानाध्यापक असमंजस की स्थिति में हैं। पूर्व में लिए गए उधार का भुगतान नहीं होने के कारण दुकानदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.