एमडीएम में विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश
आरा, जुलाई 10 -- आरा, हिप्र.। डीईओ मानवेंद्र कुमार राय ने सभी बीआरपी, हेडमास्टर और शिक्षकों को विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश दिया है। डीईओ ने कहा है कि बरसात के मौसम में स्कूलों में एमडीएम तैयार हो रहा है और बच्चों को खिलाया जा रहा है तो उस दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी है। साफ-सफाई और स्वच्छता के मानकों का पूरी तरह ध्यान रखना जरूरी है। रसोईया को साफ- सफाई, स्वच्छता व उनके खुद के स्वास्थ्य के मानकों का ध्यान रखना जरूरी है। यह देखने को मिलती है कि रसोईया की लापरवाही के कारण कई तरह के संक्रमण फैलने का अंदेशा होता है। बच्चों की हाथ धुलाई के साथ -साथ यह भी महत्वपूर्ण पहलू है कि रसोईया के भी हाथ धुले हों और उनका स्वास्थ्य बेहतर हो। एनजीओ के माध्यम से वितरित होने वाले भोजन में सतर्कता, स्वच्छता के साथ भोजन बनाने से लेकर सभी गतिविधियों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.