एमडीएम में मिलावटी तेल की शिकायत पर हुई जांच
गढ़वा, जुलाई 18 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा प्रखंड के मध्य विद्यालय लेभरी में एमडीएम में मिलावटी तेल के उपयोग का मामला प्रकाश में आया है। बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने शिकायत मिलने पर शुक्रवार को स्कूल में औचक छापेमारी की। छापामारी के दौरान आनन -फानन में विद्यालय प्रबंधन के द्वारा कथित मिलावटी तेल छुपाने की कोशिश भी की गई। यह जानकारी बीडीओ ने दी। उन्होंने बताया कि छापामारी टीम के पहुंचते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। टीम की सक्रियता से संबंधित तेल छुपाने के प्रयास को नाकाम कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तेल के सैंपल को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया। बीडीओ के द्वारा मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से शिकायत की गई। फुड इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय को मौके पर बुलाया गया। उक्त मिलावटी तेल का नमूना लिया गया। अब उक्त तेल की जांच के बाद ही अग्रेत्तर कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.