मधेपुरा, फरवरी 12 -- मधेपुरा। सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारू टोला के एचएम नीतू कुमारी को मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी मामले में एचएम को निलंबित कर दिया गया है। तीन सदस्यीय टीम द्वारा जांच के बाद डीईओ संजय कुमार ने एचएम को सस्पेंड करने के अलावे सभी रसोइया का एक महीने का वेतन काटने का आदेश दिया है। स्कूल में एक दिन का एनजीओ का संभावित मानदेय काटा जाएगा। जिस स्कूल में केन्द्रीकृत खाना बनाया जाता है वहां बीआरपी हर दिन खाना चखेगा। जहां एनजीओ द्वारा खाना परोसा जा रहा है वहां एनजीओ का एक व्यक्ति, एचएम व रसोइया खाना चखेगा और फोटो ग्रुप में डालेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.