मैनपुरी, अगस्त 23 -- बीएसए सूर्यप्रताप सिंह ने एक दिन पूर्व कुरावली ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था को देखा। विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा लापरवाही बरतने की बात सामने आयी। एक कल्यानपुर पाठशाला में तो मिड डे मील में बच्चों की अधिक संख्या दर्शायी गई। जिस पर बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया। अन्य अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्रों का वेतन, मानदेय रोका गया है। बीएसए सूर्यप्रताप सिंह ने कुरावली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कल्यानपुर का निरीक्षण किया। विद्यालयों की छतों और रसोईघर पर घास खड़ी थी। मध्याह्न भोजन में 55 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई। लेकिन मौके पर मात्र 10 बच्चे ही मौजूद मिले। सत्र परीक्षाएं चल रही हैं। मगर कक्षा 6, 7 व 8 में कोई छात्र नहीं था। शिक्षिका अनुराधा 12 बजे ही हस्ताक्षर करके स्...