पलामू, सितम्बर 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) में अब नए वित्तीय प्रबंधन लागू कर दिए जाने से हेडमास्टरों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। नए वित्तीय प्रबंधन में वेंडरों को सीधे एसएनए स्पर्श के माध्यम से ट्रेजरी से भुगतान किया जाएगा। बिल कैसे तैयार होगा? इसे लेकर स्कूलों के हेडमास्टर परेशान है। पलामू जिले में चालू वित्तीय वर्ष के एमडीएम मद में फिलहाल 24 करोड़ 88 लाख 589 रुपए आवंटित किया गया है। इसमें कुकिंग कॉस्ट मद में 107 दिनों के लिए 14 करोड़, 93 लाख, 22 हजार 551 रुपए और रसोईया के मानदेय भुगतान के लिए नौ करोड़ 95 लाख 48 हजार 34 रुपए मिला है। अब एमडीएम से संबंधित सभी तरह का भुगतान एसएनए स्पर्श के माध्यम से ही होगा।

नए वित्तीय प्रबंधन की चुनौतियाँ एमडीएम के रसेाईयों के मानदेय भुग...