सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने सख्ती बरतते हुए जांच रिपोर्ट में एमडीएम में गड़बड़ी पाए जाने पर बल्दीराय ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय बल्दीराय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अर्चना द्विवेदी का निलंबित कर दिया है। बीएसए ने विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षामित्रों का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। निलंबित इंचार्ज प्रधानाध्यापक को कुड़वार ब्लॉक संसाधन केन्द्र से सम्बद्ध किया है। बीएसए ने खण्ड शिक्षाधिकारी कुड़वार को मामले की जांच सौंपी है। कम्पोजिट विद्यालय बल्दीराय में एमडीएम में गंभीर अनियमितता के मामले की जांच रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय और जिला समन्वयक एमडीएम ने की। निरीक्षण रिपोर्ट में विद्यालय में कई अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक मृदुल कुमार ...