मुंगेर, फरवरी 20 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटिया बंबर प्रखंड में मंगलवार को ताजपुर, लोहरा एवं धपरी स्थित मध्य विद्यालयों का बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निशा राय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, कक्षाओं का संचालन, उपस्थिति पंजी तथा मध्यान भोजन योजना की स्थिति की जांच की। लोहारा मध्य विद्यालय में निर्धारित मेन्यू के अनुरूप मध्याह्न भोजन नहीं बनने पर बीडीओ ने संबंधित पदाधिकारी को शोकॉज किया। वहीं ताजपुर मध्य विद्यालय में व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। मध्य विद्यालय धपरी में पठन-पाठन की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.