एमडीएम में कथित वित्तीय अनियमितता पर बड़ी विभागीय कार्रवाई
मुंगेर, मई 31 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मध्याह्न भोजन (पीएम पोषण) योजना में कथित वित्तीय अनियमितता और फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के आरोप में जिला शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुंगेर के अनुमोदन पर डॉ. स्व. मदन मोहन झा मध्य विद्यालय, भगलपुरा (तारापुर) के विशिष्ट शिक्षक-सह-प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार रौशन को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया गया है। गौरतलब है कि 28 मई को हिन्दुस्तान अखबार में एमडीएम में अनियमिततिा को लेकर खबर छपी थी। पूरी खबर लाइव वीडियो के आधार पर बनी थी जिसमें प्रखंड साधन सेवी सोनी कुमारी को स्कूली बच्चे और रसोइया ने अपनी व्यथा बतायी थी। सभी का कहना था कि प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (पीएम पोषण योजना) के पत्र के आधार पर प्रखंड सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.