एमडीएम में अनियमितता बरतने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण
रामगढ़, मार्च 25 -- गोला, निज प्रतिनिधि। पीएम श्री उच्च विद्यालय बरियातू में मिड डे मील योजना में अनियमितता उजागर होने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। निर्धारित मीनू के अनुसार बच्चों को अंडा या फल दिया जाना है। लेकिन छात्रों को अंडा-फल नहीं दिया जा रहा है। यह बच्चों के पोषण के साथ खिलवाड़ का मामला है। जिसका अभिभावकों व ग्रामीणों ने विरोध किया था। यह मामला प्रकाश में आने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक ने प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार को दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गोला के माध्यम से कार्यालय में समर्पित करना सुनिश्चित करें। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.