सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- सीतामढ़ी। जिले के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता ठमने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकारियों के औचक निरीक्षण में अनियमितता का गंभीर मामला सामने आया हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर स्थापना सह एमडीएम डीपीओ मनीष कुमार सिंह ने सख्त कदम उठाते हुए 12 स्कूलों के हेडमास्टरों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि डीपीओ श्री सिंह के निर्देश पर विभिन्न प्रखंडों में निरीक्षण किया गया। बेलसंड, पुपरी, मेजरगंज, नानपुर, बाजपट्टी, डुमरा व बथनाहा प्रखंड के स्कूलों में नामांकित छात्रों की संख्या, उपस्थिति पंजी तथा बच्चों के भौतिक उपस्थिति के मिलान में भारी अंतर पाया गया। कई स्कूलों में ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.