एमडीएम बंद नहीं करने का निर्देश
गढ़वा, मई 20 -- मझिआंव। बुधवार को आयोजित गुरुगोष्ठी में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. बीपीओ संतोष कुमार दुबे छात्रों की उपस्थिति विद्या वाहिनी ऐप पर लोड करने, शिक्षकों की उपस्थिति भी अपलोड करने का निर्देश दिया। शिक्षकों के द्वारा इस कार्य में कोताही बरतने पर उनका वेतन उक्त तिथि को कटौती करने की हिदायत दी है। समय अनुसार स्कूल खोलने, सभी हेड मास्टर को विधि व्यवस्था का संचालन करने, बच्चों को समय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, एमडीएम किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं करने का निर्देश दिया गया। साथ ही गैस की किल्लत होने पर जब तक गैस उपलब्ध नहीं हो जाता है तब तक लकड़ी पर एमडीएम बनाने का निर्देश दिया गया। मौके पर हेड मास्टर रमाकांत तिवारी, पूनम शर्मा, सरोज कुमारी, चंदा कुमारी, अनिल पांडेय, कृष्णा राम सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.