मधुबनी, अप्रैल 24 -- सुरेश कुमार झा घोघरडीहा। नगरपंचायत क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय किशनपट्टी में पिछले दो माह से मध्याह्न भोजन बंद है और बच्चों को स्कूल में एमडीएम के तहत भोजन नहीं दिया जा रहा है, इससे आक्रोशित होकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगा दिया। जिसकी वजह से कुछ देर के लिए विद्यालय में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रभारी बीईओ प्रियंका पारूल एवं नगरपंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार को दिया। मौके पर दोनों पदाधिकारी पहुंच ग्रामीणों एवं छात्रों से बातचीत की। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक सन्तोष कुंवर ने बताया कि गैस नही मिलने के कारण दो दिनों से खाना बंद है,इस बात पर ग्रामीण काफी उग्र हो गए और दो माह से खाना नही बनने की बात कहने लगे। वहीं एमडीएम पदाधिकारी मो.शमीम ने बताया कि सूचना मिलते ही...