एमडीएम प्रकरण में की जा रही जांच
सहरसा, मई 26 -- सहरसा, नगर संवाददाता। महिषी एमडीएम प्रकरण मामले में जिला प्रशासन की छानबीन जारी है। सोमवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में बड़ी संख्या में ग्रामीणों से छानबीन किया गया। मौके पर एसपी हिमांशु, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, एमडीएम डीपीओ सहित अन्य मौजूद थे। पुलिस पदाधिकारियों ने रसोइया, ग्रामीणों से पूरी जानकारी लिया । कुछ दिनों पहले भी एसपी ने एमडीएम किचन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया था। जानकारी हो की कुछ दिनों पहले महिषी प्रखंड अंतर्गत बलुआहा में एमडीएम भोजन खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों की तबियत बिगड़ने के बाद हडकंप मच गया था। हालांकि इलाज के बाद सभी बच्चे स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर चले गए। इसी मामले में जिला प्रशासन लगातार छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.