हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूलों में मिडडेमील संचालन में अनियमितता एक बार फिर चर्चा में है। इस बार टड़ियावां विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल कोटराके सहायक अध्यापक ने मनमानी का खुलासा किया है। लिखित शिकायत बीएसए को पत्र भेजकर की है। प्राथमिक विद्यालय कोटरा के सहायक अध्यापक ने 25 बिन्दुओं पर अनियमितताओं का ब्योरा शिकायती पत्र में दिया है। लिखा है कि एक अप्रैल 2024 से आज तक बच्चों को मेन्यू के अनुसार दूध वितरित नहीं किया गया है। आंगनबाड़ी राशन का गबन हो रहा है। गर्भवती महिलाओं के लिए प्राप्त लगभग 15 बोरी अनाज चावल व गेहूं हेडटीचर ने निजी उपभोग में ले लिया है। चने का वितरण केवल अभिलेखों में दर्ज है। रसोई घर के बजाय बच्चों को खुले में गर्म बरतनों के समीप भोजन परोसा जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता...