एमडीएम पंजिका में गड़बड़ी मिलने पर नोटिस
सीतापुर, जुलाई 7 -- सीतापुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को परसेंडी ब्लॉक के दो स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिड डे मील में गड़बड़ी मिलने पर एक इंचार्ज प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी की है। सबसे पहले बीएसए उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरिया झाल (कंपोजिट), उसके बाद प्राथमिक विद्यालय पचदेवरा पहुंचे। पचदेवरा स्कूल में एमडीएम पंजिका में 52 बच्चों का भोजन उपभोग दर्ज था, लेकिन मौके पर गिनती करने और दैनिक उपस्थिति रजिस्टर जांचने पर केवल 28 बच्चे ही उपस्थित मिले। इस लापरवाही पर बीएसए ने संबंधित इंचार्ज प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर, कक्षाओं, रसोई और शौचालयों में कमियां पाई गईं। बीएसए ने स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर साफ-सफाई रखने, कक्षाओं में लाइटिंग की उचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.