एमडीएम डीपीओ ने मध्य विद्यालय बस्तौल का निरीक्षण किया
कटिहार, मई 22 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्रखंड के मध्य विद्यालय बस्तौल का गुरूवार को एमडीएम डीपीएम निशिथ सिंह ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्धता, पंजी संधारण उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।डीपीओ ने छात्र-छात्राओं एवं रसोईया से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता एवं नियमितता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वयं मध्यान्ह भोजन का स्वाद चखकर गुणवत्ता की जांच भी की। निरीक्षण के दौरान एमडीएम से संबंधित अभिलेखों एवं पंजी का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर विद्यालयों में संचालित एमडीएम की नियमित निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- एमडीएम योजना में गड़बड़ी उजागर, शिक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.