एमडीएम जांच में आधा दर्जन स्कूलों में मिली गड़बड़ी
सीतामढ़ी, मई 14 -- सीतामढ़ी।जिले के सोनबरसा व बैरगनिया प्रखंड के कई मिडिल स्कूलों की जांच में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) संचालन व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। मामले में स्थापना-सह-एमडीएम डीपीओ मनीष कुमार सिंह ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा है कि एमडीएम के जिला समन्वयक द्वारा किए गए निरीक्षण में कई स्कूलों में छात्र उपस्थिति, पोषाहार पंजी व खाद्यान्न स्टॉक में भारी गड़बड़ी पाई गई।
स्कूलों की स्थिति सोनबरसा प्रखंड के मवि सरवरपुर में नामांकित 241 बच्चों के मुकाबले पंजी में 153 छात्र उपस्थित दिखाए गए, जबकि मौके पर केवल 150 बच्चे मिले। स्कूल में पोषाहार पंजी नहीं मिला तथा प्रधानाध्यापक बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। शिक्षकों ने बताया कि प्रधानाध्यापक सप्ताह में केवल एक-दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.