बोकारो, अप्रैल 9 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। एफ सी आई गोदाम से पेटरवार के सरकारी स्कूलों में एमडीएम का चावल उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण बच्चों को दी जाने वाली एमडीएम भोजन करीब एक सप्ताह से बंद है। एफसीआई गोदाम से एमडीएम का चावल उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण पेटरवार प्रखंड के करीब 30 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना पूरी तरह से ठप हो गई है और पाकशाला में ताला लटका हुआ है। विद्यालयों को एमडीएम का चावल आवंटन नहीं होने के कारण करीब 1200 बच्चों को पिछले एक सप्ताह से एमडीएम का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण विद्यालयों में एमडीएम संचालन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की ओर से उधारी का राशन लेकर बच्चों के लिए एमडीएम तैयार कराया जा रहा है, तो कुछ अध्यक्ष अपने घर से चावल लाकर विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.