बलिया, अगस्त 30 -- बलिया संवाददाता। बच्चों को मध्याह्न भोजन दिए बिना ही करीब 14 लाख रुपए के अनियमित भुगतान के मामले में दोषी प्रधानाचार्य और एमडीएम के जिला समन्वयक के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई की तैयारी भी तेज हो गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपनी ओर से लिखा पढ़ी शुरू कर दी है।बांसडीह तहसील के इंटर कॉलेज ताजपुर मुडियारी में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को दो साल से एमडीएम नहीं दिया जा रहा था, जबकि उसके बदले में भुगतान लगातार होता रहा। बच्चों की गोपनीय शिकायत के बाद डीएम ने जांच कराई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। यह भी पढ़ें- Balia News: मीड डे मील घोटाला: प्रधानाचार्य और एमडीएम के जिला समन्वयक पर मुकदमा विद्यालय में कक्षाओं के संचालन पर भी सवाल खड़े हुए। स्कूल की रसोई में एमडीएम बनने का भी कोई प्रमाण नहीं मिला। ...