गाजीपुर, अगस्त 22 -- गाजीपुर। शहर के सुभाष नगर महाजन टोली स्थित कंपोजिट विद्यालय के मिड-डे मील खाते में वित्तीय अनियमितता और फर्जी मुहर के मामले में बीएसए ने प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। मामले की विस्तृत जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। जानकारी के अनुसार कंपोजिट विद्यालय के एमडीएम खाते से 10 अगस्त 2023 को 45 हजार रुपये और 19 अक्तूबर 2023 को 9 हजार रुपये सहित कुल लगभग 6.97 लाख रुपये की नकद निकासी की गई। इसी अवधि में, 24 अगस्त 2022 को 49,370 रुपये और 19 मई 2023 को 48,916 रुपये, यानी कुल 98,286 रुपये प्रधानाचार्य की पत्नी रेनू सिंह के एसबीआई खाते में के माध्यम से ट्रांसफर किए गए थे। मामले में वार्ड-5 के सभासद ...