जमुई, मई 13 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि जमुई इकाई द्वारा जिले के सरकारी विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। इसी संदर्भ में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिलाध्यक्ष शंभू कुमार के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में कहा गया है कि हाल के दिनों में जमुई सहित बिहार के विभिन्न जिलों से मध्याह्न भोजन में लापरवाही, असुरक्षित भोजन एवं निम्न गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ परोसे जाने की घटनाएँ सामने आई हैं। इन घटनाओं के कारण कई स्कूली बच्चे बीमार पड़े, जिससे अभिभावकों एवं समाज में भय और चिंता का माहौल उत्पन्न हुआ है। यह भी पढ़ें- एमडीएम को लेकर आईआईपी ने जताई चिंता इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक लापरवाही का मामला नहीं है, बल्क...