एमडीएम के बाजपट्टी बीआरपी पर चावल व नकद रिश्वत मांगने का आरोप, मामला गरमाया
सीतामढ़ी, जून 17 -- एमडीएम के बाजपट्टी बीआरपी पर चावल व नकद रिश्वत मांगने का आरोप, मामला गरमाया -एचएम ने डीपीओ को भेजी शिकायत
मामले की पृष्ठभूमि सीतामढ़ी। जिले में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) से जुड़े एक मामले ने जिले के शिक्षा महकमे में हलचल मचा दी है। बाजपट्टी प्रखंड के एक प्रखंड साधनसेवी (बीआरपी) पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक से चावल व नकद राशि की मांग करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद स्थापना सह एमडीएम डीपीओ ने संबंधित बीआरपी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है तथा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसमें संबंधित बीआरपी के सेवामुक्ति की कार्रवाई तक की बात भी कही गई है। मामला मध्य विद्यालय हसनपुर बड़हरवा उर्दू, बाजपट्टी से जुड़ा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा डीपीओ को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.