बोकारो, अप्रैल 10 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। चावल संकट से पेटरवार के 30 स्कूलों में एमडीएम बंद, 1200 बच्चे प्रभावित शीर्षक से 9 अप्रैल को हिन्दुस्तान में प्रमुखता के साथ प्रकाशित समाचार पर एमडीएम प्रभारी कुमार कौशलेश ने संज्ञान में लेते हुए पेटरवार के कुछ विद्यालयों में वैकल्पिक व्यवस्था करके बच्चों के लिए एमडीएम की व्यवस्था शुक्रवार से की गई। जिन विद्यालयों में वैकल्पिक व्यवस्था कर एमडीएम शुरू किया गया, उनमें राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय पेटरवार, राजकीयकृत मध्य विद्यालय(बालक) पेटरवार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुरुजुवा(खत्री टोला), नव प्राथमिक विद्यालय पतकी,नव प्राथमिक विद्यालय रजवार टोला खुटाहारा, नव प्राथमिक विद्यालय रजक टोला सहित अन्य विद्यालय शामिल है। एफसीआई गोदाम धनबाद से पेटरवार के सरकारी स्कूलों में एमडीएम का चावल उपलब्ध नहीं कराए जा...