लोहरदगा, मई 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई। एसएमएस आधारित मध्याह्न भोजन का अनुश्रवण अच्छी तरह करने का निर्देश दिया गया। जिन विद्यालयों के द्वारा एसएमएस के माध्यम से एमडीएम की रिपोर्टिंग नहीं की गयी, उन स्कूलों के प्रधान शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया गया। लोहरदगा और भण्डरा प्रखण्ड का नामांकन और कवरेज आच्छादन पर अंसतोष व्यक्त करते हुए इसमें सुधार का निर्देश संबंधित बीपीओ को दिया गया। बच्चों की उपस्थित और मध्याह्न कवरेज में सुधार के निर्देश दिये गये।सिविल यह भी पढ़ें- जिले के 2997 स्कूलों में भोजन चखने के बाद ही परोसा जाएगा खाना, लापरवाही पर नपेंगे सर्जन को विद्यालयों में नियमित रूप से स्वास्थ्य जा...