एमडीएम की गुणवत्ता से समझौता नहीं, होगी कार्रवाई
कौशाम्बी, जुलाई 13 -- खंड शिक्षा अधिकारी कड़ा नीरज उमराव ने सोमवार को कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के 149 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी शिक्षकों को मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी शिक्षकों को निर्देशित किया कि मध्यान्ह भोजन शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप ही तैयार कराया जाए। भोजन में उच्च गुणवत्ता वाले राशन, ताजी हरी सब्जियां, मौसमी फल एवं शुद्ध दूध का ही उपयोग किया जाए। कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। नीरज उमराव ने सभी प्रधानाध्यापकों से विद्यालयों में नियमित रूप से भोजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.