भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर। जिले के मध्याह्न भोजन संचालित होने वाले स्कूलों के रसोइया, प्रधानाध्यापक तथा स्कूलों में एमडीएम पहुंचाने वाले एनजीओ को अब रसोइया मार्गदर्शिका उपलब्ध कराई जाएगी। जिला मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय कार्यालय में करीब 7200 मार्गदर्शिकाएं उपलब्ध करा दी गई हैं, जिनका जल्द ही प्रखंडवार वितरण किया जाएगा। शनिवार को जिलास्तर पर सभी प्रखंडों के एमडीएम प्रखंड साधन सेवियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में स्कूलों में एमडीएम के बेहतर संचालन, साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण भोजन पर विशेष जोर दिया गया। डीपीओ एमडीएम बबीता कुमारी ने दोपहर 12 बजे तक बच्चों की उपस्थिति और भोजन से संबंधित डाटा ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। यह भी पढ़ें- बच्चों की थाली से खिलवाड़ पर अब सख्त कार्रवाई स्कूलों में बच्चों के बीच आयरन की गोली का व...