रामपुर, अप्रैल 4 -- मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने शनिवार को चमरौआ ब्लाक के नया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति तो संतोषजनक मिली, लेकिन पाठ्य पुस्तकों का वितरण न होने और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। विद्यालय में कुल 206 छात्रों के सापेक्ष 139 छात्र उपस्थित मिले। कक्षावार उपस्थिति भी संतोषजनक रही। बच्चों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका अधिकांश ने सही उत्तर दिया। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि छात्रों को अब तक पाठ्य पुस्तकें वितरित नहीं की गई हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन मिड डे मील मीनू के अनुसार खिलाया जाय। इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.