एमडीएम का पैसा निकालने में हेडमास्टर की बढ़ेगी माथापच्ची
धनबाद, अगस्त 30 -- सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत संचालित मध्याह्न भोजन की राशि निकासी में अब हेडमास्टरों व अन्य को कई प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। हेडमास्टरों व शिक्षकों को राशि निकासी में कई तरह की परेशानी होगी। शिक्षक नई व्यवस्था को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं। अब राशि की निकासी एसएनए स्पर्श के तहत आरबीआई के कुबेर प्लेटफॉर्म से किया जाना है। इसके लिए विभिन्न स्तर पर मेकर, चेकर व डीडीओ नामित होंगे। पिछले दिनों जिलास्तर के अधिकारियों व कर्मियों को रांची में इससे संबंधित प्रशिक्षण दिया गया है। प्रखंड स्तर पर बीईईओ को मेकर बनाया गया है। स्कूलों की ओर से बिल समेत अन्य कागजात प्रखंड में जमा करना है। बीईईओ मेकर के रूप में सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन पूरी करते हुए जिला को भेजेंगे। जिला में डीएसई डीडीओ होंगी। डिजिटल सिग्नेचर/ई साइन से अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.