हाथरस, अप्रैल 29 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। बुधवार को एसडीएम के नेतृत्व एवं निर्देशन में क्षेत्र के संविलियन विद्यालय नगला शीशगर में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत सप्लाई की जा रही खाद्य सामग्री का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने विद्यालय में बच्चों को वितरित किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और मानकों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान मौके पर सप्लाई किए गए मीठा मिश्रित दूध की गुणवत्ता को लेकर संदेह उत्पन्न होने पर प्रशासन ने तत्काल सख्ती दिखाते हुए उसका नमूना जांच के लिए संग्रहित कर लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.