एमडीएम का चार बोरा चावल गायब, कार्रवाई की मांग
गढ़वा, मई 13 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरौंधी में बुधवार को एमडीएम का चार बोरा चावल गायब होने का मामला प्रकाश मे आया है। उक्त संबंध में विद्यालय के अध्यक्ष, संयोजिका, सदस्यों और विद्यालय के शिक्षकों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बताया गयात विद्यालय परिसर से चार बोरा लगभग दो क्विंटल चावल आठ मई की रात में गायब हो गया। चावल का खाली बोरा गोदाम में ही छोड़ दिया गया, जबकि चावल को दूसरे बोरे में पैक कर गायब कर दिया गया। नौ मई को जब रसोईया एमडीएम का भोजन बनाने के लिए गोदाम खोलने गई, तो उसमें लगा ताला गायब मिला। अंदर चावल की बोरी भी गायब थी। वहीं अन्य सभी सामान यथावत थे। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्रभादेवी, संयोजिका ज्योति देवी, रसोईया चिंता देवी और संगीता देवी, सदस्य जन्नत हुसैन, किरण देवी, गीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.