जौनपुर, जनवरी 15 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाकराबाद के एक कमरे का ताला तोड़कर चोर एमडीएम का गेंहू और चावल उठा ले गए। घटना मंगलवार की रात में हुई। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को घटना का तहरीर दी है। बताया कि विद्यालय के एक दरवाजे के ताले को तोड़कर चोर कमरे में घुस गए। वहां रखा पांच बोरी चावल, दो बोरी गेंहू चोर उठा ले गए। उसके बाद चोर बगल के कमरे को भी तोड़कर उसमें रखे कागजात को बिखेर दिया। बुधवार को जब अध्यापक स्कूल पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी प्रधानाध्यापक कुवंर यशवंत सिंह ने बीईओ अमरेश कुमार सिंह को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.