एमडीएम एसएमएस नहीं भेजने पर नौ विद्यालयों को नोटिस
साहिबगंज, जुलाई 10 -- मंडरो। प्रधानमंत्री पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत प्रतिदिन एमडीएम एसएमएस नहीं भेजने पर मंडरो प्रखंड के नौ विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस तरह से मध्यान भोजन का एसएमएस नहीं करने पर पिछले तीन दिनों में दूसरी करवाई है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,मंडरो ने पत्र जारी कर संबंधित विद्यालयों को 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। जारी पत्र के अनुसार 9 जुलाई 2026 को साम 7:30 बजे तक एमडीएम एसएमएस नहीं करने के कारण कार्रवाई की गई है। पत्र में कहा गया है कि जिला शिक्षा अधीक्षक साहिबगंज के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों को प्रतिदिन एमडीएम एसएमएस करना अनिवार्य है, लेकिन बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद संबंधित विद्यालयों द्वारा इसका पालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.