एमडीएम अनियमितता पर कसा शिकंजा, साधन सेवी को शोकॉज
मधुबनी, जून 19 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में पीएम पोषण (एमडीएम) योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रूख अपनाया है। बाबूबरही प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय मैनापट्टी में एमडीएम राशि निकासी मामले की जांच जारी है, जबकि खुटौना प्रखंड में चावल घोटाले की शिकायत ने भी विभागीय हलकों में हलचल बढ़ा दी है।
जांच की प्रक्रिया एमडीएम डीपीओ मणि भूषण कुमार ने बताया कि मैनापट्टी मामले में साधन सेवी राजीव झा को शो-कॉज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बच्चों के अधिकारों से जुड़ी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रभारी प्रधानाध्यापिका का आरोप इन्होंने बताया कि पीएम पोषण योजना को लेकर सख्त कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.