चम्पावत, सितम्बर 1 -- सतीश जोशी,टनकपुर। टनकपुर पुलिस ने रुद्रपुर के तीन युवको के पास से 244.06 ग्राम एमडीएमए बरामद की है। बरामद एमडीएमए की कीमत 25 लाख रुपये है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और टनकपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान हजाराबाग, टनकपुर के पास रुद्रपुर के तीन युवकों इमरान, आशीष और अभिषेक के पास से 244.06 ग्रामी एमडीएमए बरामद की। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि बरामद एमडीएमए की कीमत करीब 25 लाख आंकी गई है। तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ की एएनटीएफ की टीम में एसआई विपिन जोशी, विनोद जोशी, जगदीप नेगी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, वीरेंद्र चौहान, महेंद्र गिरी, कोतवाल चेतन रावत, जितेंद्र बिष्ट और हेड कांस्टेबल कमल कुमार शामिल रहे।--

हिंदी हिन्दु...