जामताड़ा, अगस्त 24 -- खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के खिलाफ पूरे झारखंड राज्य में 25 से 31 अगस्त तक आंदोलन स्वरूप विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए सीपीआईएम के जिला कमेटी सदस्य चंडीदास पूरी ने कहा कि इसी के तहत आगामी 25 अगस्त को अनुमंडल कार्यालय, जामताड़ा के समक्ष जिले के प्रमुख वामपंथी पार्टियां सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआईएमएल तथा एसयूसीआई (सी) के संयुक्त बैनर तले एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आगे बताया कि 19 अगस्त को राज्य स्तरीय वाम दलों की संयुक्त बैठक पूरे राज्य में एमडीएमआर एक्ट का व्यापक विरोध-प्रदर्शन का प्रस्ताव लिया गया है। जिसके तहत अनुमंडल कार्यालय, जामताड़ा में धरना के पश्चात 27 अगस्त को नाला एवं 28 अगस्त को कुंडहित में भी विरोध स्वरूप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ...