झांसी, अक्टूबर 2 -- झांसी। एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) को लेकर व्यापारियों में असंतोष पर केन्द्र से आश्वासन मिला है। जिसमें कहा कि कोई विकल्प देखा जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में उ प्र व्यापार मंडल और कैट पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसमें छोटे और मध्यम व्यापारी से एमडीआर पर 0.40 फीसदी प्रस्तावित कोर लेकर चिंता जाहिर की गई थी। बैठक के दौरान उ प्र व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय पटवारी ने बताया कि 2 हजार और इससे अधिक लेन देन पर व्यापारियों ने नो यूपीआई डे का आवाहन किया था। पर इसी को लेकर केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके लिए सकारात्मक आश्वासन देकर चिंता कम कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...