वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से विश्व क्षय रोग दिवस पर लहुराबीर स्थित परिसर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को टीबी से बचाव के तरीके बताए गए। इस मौके पर शाखा के सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा एमडीआर (मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट) टीबी मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। अध्यक्ष निर्वाचित प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने टीबी पर मेडिकल क्विज के माध्यम से चिकित्सकों को विभिन्न प्रकार के टीबी के बारे में जागरूक किया। संचालन डॉ. अशोक राय ने किया। इस दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, डॉ. एसएस चक्रवर्ती, डॉ. अजीत सैगल, डॉ. पीयूष राय, डॉ. प्रभाकर शुक्ला, डॉ. पीके तिवारी, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. नीलम ओहरी, डॉ. भानु शंकर पांडेय, डॉ. रितु, डॉ. शालिनी टंडन मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.