नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- यूपीआई से 2000 रुपये से ज्यादा का भुगतान लेने पर 0.4 फीसदी एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लागू करने के प्रस्ताव का विरोध बढ़ने लगा है। 15 अक्तूबर से लागू होने वाले इस नियम के विरोध में दिल्ली के व्यापारी महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्तूबर को नो यूपीआई डे मनाएंगे। इस दिन दुकानों पर सिर्फ नकद में लेनदेन होगा, व्यापारी यूपीआई का इस्तेमाल नहीं करेंगे।दिल्ली के कई व्यापारी संगठनों ने विरोध की इस मुहिम में शामिल होने का फैसला कर लिया है, जबकि कई अन्य संगठन आने वाले दिनों में बैठक कर इस पर निर्णय लेने की बात कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- यूपीआई के 10 प्रतिशत मूल्य पर ही ग्राहकों से शुल्क लेने का जोखिम दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बावेजा का कहना है कि संगठन से जुड़े व्यापारी दो अक्तूबर में नो-यूपीआई मुहिम में शामिल...