एमडी, एमएस के छात्रों ने ली चिकित्सा आचार संहिता की शपथ
हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित लेक्चर थिएटर में गुरुवार को नवागंतुक एमडी, एमएस छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. जीएस तितियाल एवं वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. हरिशंकर पांडे ने छात्र-छात्राओं को सेवा-भाव एवं चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाई। प्राचार्य डॉ. तितियाल ने कहा कि एक सफल चिकित्सक बनने के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि संवेदनशीलता, अनुशासन, सेवा-भाव एवं मानवीय दृष्टिकोण भी उतने ही आवश्यक हैं। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. अरुण जोशी ने अस्पताल में रोगियों के उपचार के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. सौरभ अग्रवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.