बरेली, दिसम्बर 5 -- बरेली। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एम.टेक, पीएचडी तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर वर्ष 2025 की संस्थागत व बैक परीक्षाओं के फार्म छह दिसंबर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर सकेंगे। परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात दिसम्बर है। आवेदन पत्र विभाग में जमा करने की अंतिम तिथि आठ दिसंबर है, जबकि विभाग द्वारा ऑनलाइन अप्रूवल नौ दिसम्बर तक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...